शरीर को फिट रखने के लिए घर पर व्यायाम करने के खास टिप्स

शरीर को फिट रखने के लिए घर पर व्यायाम करने के खास टिप्स

सेहतराग टीम

शरीर को फिट, एक्टिव, मजबूत और लचीला रखने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज हैं। लेकिन एक एक्सरसाइज है जो पश्चिमी देशों में बहुत फेमस है, और वह है पिलेट्स एक्सरसाइज। यह एक्सरसाइज 1920 में पिलेट्स एक्सरसाइज ईजाद करने वाले जोसेफ पिलेट्स के नाम लोक प्रिय हुई। आज हम आपको उन्हीं की तीन एक्सरसाइज के बारे में बताऊंगा जिन्हें आप बड़ी आसानी से घर पर कर पाएंगे।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

द हंड्रेड्स

इस व्यायाम को करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस व्यायाम को करने के लिए चटाई पर सीधे लेट जाएं। अब आराम से धीरे-धीरे पैरों को बिना मोड़े ऊपर लाएं। इसी समय आपको अपना सिर और कंधे को चटाई से उठाना है। साथ ही बांहों को बिना मोड़े सीधे ऊपर उठाएं। अब अपनी बांहों को ऊपर नीचे करें। अब कम से कम सौ तक गिनते हुए इस व्यायाम को करें और ध्यान दें कि इस दौरान आपका कंधा, सिर और पैर चटाई से नहीं छूने चाहिए।

डबल लेग किक

चटाई पर पेट के बल लेट जाएं और अपना सीधा गाल चटाई पर आराम की अवस्था में रख दें। अब अपने दोनों हाथों को धीरे-धीरे कमर के निचले हिस्से की ओर ले जाएं, हाथ हवा में ही रहेंगे। अब पैरों से दो-तीन बार किक मारें। हथेली को जोड़ें और बांहों को पैरों की ओर खींचने का प्रयास करें। इस दौरान अपने सिर और पैरों को चटाई से ऊपर उठाएं। अब इसी एक्टिविटी को दाएं गाल को चटाई पर रखकर दोहराएं। पूरे व्यायाम को पांच बार करें।

पढ़ें- खतरनाक है हीमोफीलिया रोग, शरीर से खून निकलना बंद नहीं होता, यहां जानिए सबकुछ

रोल लाइक ए बॉल

इस व्यायाम से शरीर के हर अंग में लचीलापन आएगा, पेट कम होगा। चटाई पर आराम की अवस्था में अपने पैरों को पकड़कर बैठ जाएं। धीरे-धीरे पैरों को इस तरह करीब लाएं कि आपनी जांघों को सीने के पास ला सके। इस मुद्रा में रीढ़ की हड्डी अंग्रेजी के अक्षर ‘सी’ जैसी दिखनी चाहिए। अब इसी अवस्था में अपने पैरों को जमीन पर ले जाएं और फिर ऊपर लाएं पर आपके पैर सीधे से नहीं हटने चाहिए। इसी तरह गेंद की तरह अपने शरीर को ऊपर ले जाएं। ध्यान रहे कि इसे करते समय लगातार सांस लेते रहें।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए आसान तरीके से घर पर प्रभावी मास्क कैसे बनाएं

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।